Diary / Calendar 2023 Diary/Calendar 2023

संपन्न अभियान

संपन्न अभियान

क्रमांक अभियान  शीर्षक संक्षिप्त विवरण संबंधित विभाग / वेब लिंक
1. हर घर तिरंगा

ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार

Click Here

2. यूथ महापंचायत अभियान  'यूथ महापंचायत' का उद्देश्य शहीद चंद्रशेखर आजाद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के उत्साही युवाओं को साथ लाकर एक मंच प्रदान करना है, जिससे वे राज्य, देश और दुनिया की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों की पहचान कर हरसंभव समाधान सुझाएं। इस महापंचायत में प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली यूथ पंचायत से चयनित आदर्श युवा और उनके प्रेरक शामिल होंगे। दो दिवसीय इस आयोजन के जरिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के विजन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उनमें नेतृत्व कौशल भी विकसित किया जाएगा।

 Click here

3. माय कोरोना वारियर्स अभियान  COVID-19 कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न चुनौती और खतरे से निपटने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा अभियान के लिए पोर्टल पर रेजिट्रेशन करना एवं आवश्यकता पड़ने पर लोगो की मदद करना !  Click here

 

 

For Help and Support For Administrative Help
Call Us:
07552660235
Email:
edjap@mp.gov.in
Help and Support